भुवनेश्वर,भाजपा की नई सरकार के मंत्रियों में केवी सिंहदेव के अलावा सभी नये हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के पास भी मंत्री पद को लेकर कोई अनुभव नहीं है। हालांकि माझी विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक रहे हैं। केवी सिंहदेव के पास ही सिर्फ बतौर मंत्री काम करने का अनुभव है। केवी सिंहदेव भाजपा-बीजद के गठबंधन की सरकार के दौरान मंत्री पदों पर रह चुके हैं। 2009 के बाद बीजद ने गठबंधन तोड़कर चुनाव लड़ा था और तब सबसे सत्ता में काबिज थी।
पहली बार विधायक के साथ मंत्री भी बने
भाजपा की नई सरकार में निमापड़ा से पहली बार विधायक चुनी गयीं प्रभाती परिडा उपमुख्यमंत्री बनी हैं। इसी तरह से पहली विधायक बने सुरेश पुजारी को कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। पृथ्वीराज हरिचंदन ने चिल्का से पहली बार विधानसभा के लिए चुने गये हैं। इनको भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गोपालपुर से पहली बार विधायक बने विभुति भूषण जेना भी कैबिनेट मंत्री बनाये गये हैं। मोरडा से पहली बार विधायक बने डा कृष्ण चंद्र महापात्र भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। सुकिंदा से प्रदीप बलसामंत, पोलसरा से गोकुलानंद मल्लिक, पारादीप से संपद चंद्र स्वाईं भी पहली बार विधायक चुने गये हैं और इनको राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिली है।
सूरज सबसे युवा मंत्री
भाजपा की नई सरकार में सूर्यवंशी सूरज सबसे युवा मंत्री बने हैं। वह धामनगर से विधायक विधायक चुनकर आये हैं। उनके शपथ ग्रहण के दौरान समारोह स्थल गूंजायमान हो उठा।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
