Home / Odisha / ओडिशा में लैंड-सैंड, कैटल और फॉरेस्ट माफिया पर चलेगा यूपी जैसा बुलडोजरः योगी

ओडिशा में लैंड-सैंड, कैटल और फॉरेस्ट माफिया पर चलेगा यूपी जैसा बुलडोजरः योगी

  • कहा-पटनायक सरकार के संरक्षण में गुम हो गई भगवान जगन्नाथ पुरी के खजाने की चाबी

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनावी रैलियों में बीजद सरकार पर जमकर बरसे

  • नौकरशाहों से घिरी है ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार

  • पुरी की भूमि से आध्यात्मिक रूप से जुड़े गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ

पुरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने पर लैंड-सैंड, कैटल और फॉरेस्ट माफिया पर यूपी का बुलडोजर चलेगा।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सम्मान, सुरक्षा,  विकास, गरीब कल्याण और विरासत का संरक्षण है। एक तरफ अयोध्या में 500 वर्ष का इंतजार समाप्त होकर राम मंदिर बन गया है। अयोध्या पुरी में प्रभु राम के समय की चमकती हुई अयोध्या दिखाई देगी। वहां गुलामी के सारे ढांचे हट गए हैं। कोई गुलामी की बात नहीं कर सकता, वहां जयश्रीराम के नारे लगते हैं, तो दूसरी तरफ नवीन पटनायक सरकार के संरक्षण में भगवान जगन्नाथ पुरी के मुख्य खजाने की चाभी ही गुम हो गई। यह लोग भगवान के खजाने में डकैती डाल रहे हैं। मां भगवती के श्रीचरणों में प्रार्थना करता हूं कि हमें इतनी ताकत मिले कि डबल इंजन सरकार लाकर ओडिशा के अंदर लैंड माफिया, सैंड माफिया, कैटल माफिया और फॉरेस्ट माफिया पर यूपी जैसा बुलडोजर चला सकें।

अयोध्या दर्शन के लिए आमंत्रित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ओडिशा के चुनावी दौरे पर यहां आये थे। उनकी पहली रैली पुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व लोकसभा प्रत्याशी उम्मीदवार डॉ संबित पात्र और चिल्का विधानसभा से उम्मीदवार पृथ्वीराज हरिचंदन के लिए हुई। सीएम ने पुरी के लोगों को अयोध्या दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया।

यह मोदी का भारत है, छेड़ता नहीं लेकिन छेड़ने वाले को छेड़ता भी नहीं

योगी ने कहा कि जब सरकार भाजपा की बनती है और नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिलता है, तो देश में परिवर्तन आता है। आतंकवाद-नक्सलवाद नियंत्रित हुआ है। यह मोदी का नया भारत है, किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले छेड़ता नहीं है। यहां विकास तेजी से हो रहा है। आज टू-लेन, फोरलेन बन रहे हैं। मीटर गेज की नहीं, वंदे भारत, नमो भारत,  अमृत भारत के रूप में बुलेट स्पीड से चलने वाली विश्वस्तरीय ट्रेन की सुविधा दी जा रही है।

पाकिस्तान का राग अलापने वालों को योगी का दो टूक

योगी ने कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को चार वर्ष से फ्री राशन मिल रहा है और अगले पांच वर्ष तक मिलेगा, लेकिन ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार फ्री राशन की सुविधा को भी अपने नाम से भुनाने का कार्य करती है। नवीन पटनायक सरकार आयुष्मान भारत की सुविधा लागू नहीं होने देना चाहती है। मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावनाओं के साथ विकास योजनाएं लागू हो रही हैं, लेकिन आज भी देश में ऐसे कुछ लोग हैं, जो रहते-खाते भारत का हैं और गाते पाकिस्तान का हैं। वे पाकिस्तान का राग अलापते हुए भारत के दुश्मनों का महिमा मंडन करते हैं। ऐसे लोगों पर बिफरे योगी ने कहा कि वे भारत पर बोझ न बनें, वे पाकिस्तान ही चले जाएं, जहां 23 करोड़ की आबादी एक किलो आटा, गेहूं के लिए तड़प रही है।

Share this news

About desk

Check Also

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिले मुख्यमंत्री

मंत्रालय से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के बारे में विस्तार से हुई बातचीत भुवनेश्वर। केन्द्रीय जल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *