Home / Odisha / ओडिशा में सत्ता के लिए भाजपा का चल रहा महाअभियान

ओडिशा में सत्ता के लिए भाजपा का चल रहा महाअभियान

  • पुरी में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो

  • अनुगूल और कटक में जनसभाओं को किया संबोधित

  • भारी भीड़ और जनसमर्थन के साथ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करके सत्ता प्राप्ति के लिए भाजपा ने महाअभियान चला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस अभियान की कमान संभाल रखे हैं। भाजपा के चाणक्य तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पार्टी के स्टार प्रचारक ओडिशा में जमकर प्रचार अभियान चला रहे हैं।

आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के तूफानी दौरे के तहत पुरी में रोड शो किया तथा इसके बाद अनुगूल और कटक में पार्टी की ओर से आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

श्रीमंदिर में किये दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह पुरी श्रीमंदिर में महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, देव बलभद्र और देवी सुभद्रा का आशीर्वाद लेने के बाद बड़डांड पर अपना रोड शो शुरू किया। इससे पहले प्रधानमंत्री आज सुबह लगभग 7:30 बजे भुवनेश्वर से पुरी पहुंचे और सीधे जगन्नाथ मंदिर जाकर भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को नमन किया।

भीड़ से पटा बड़दांड

श्रीमंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने पुरी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार संबित पात्र और संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली विधानसभा की सभी सीटों पर खड़े विधायक उम्मीदवारों के साथ रोड शो शुरू किया। मोदी के रोड शो के दौरान बड़दांड भीड़ से पटा हुआ था।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मोदी के रोड शो को लेकर पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए स्निफर डॉग और बम स्क्वाड तैनात किए गए थे, जबकि क्षेत्र को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया है और रोड शो से पहले इसे सैनिटाइज किया गया है। लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के आने की उम्मीद को लेकर बड़दांड के दोनों ओर अस्थायी बैरिकेड्स लगाए गए थे।

रोड शो में मोदी के कायल दिखे लोग

रोड शो के दौरान लोग मोदी के कायल दिखे। मोदी-मोदी के नारे गूंज रहे थे। मोदी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवान स्वीकार कर रहे थे।

पहली बार सत्ता में आने की विशाल रणनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह रोड शो भाजपा की ओडिशा में पहली बार सत्ता में आने की विशाल रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पिछले 25 वर्षों से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार को हटाना है। भाजपा और बीजद के बीच कई मुद्दों पर वाकयुद्ध की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री का यह रोड शो महत्वपूर्ण हो गया है।

बीजद को चुनौती देती भाजपा

भाजपा सत्तारूढ़ बीजद पर पिछले 25 वर्षों में ‘विकास की कमी’ सहित कई मुद्दों को उठाकर जोरदार हमला कर रही है। ओडिशा की राजनीतिक गतिशीलता देश के अन्य हिस्सों से पूरी तरह अलग है, इसलिए भाजपा ने ओडिया गर्व और कथित कुप्रबंधन और विकास की कमी जैसे मुद्दों को उठाकर व्यापक रणनीति बनाई है।

मोदी की लोकप्रियता और विकास का वादा

यह स्पष्ट है कि भाजपा भारी रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निर्भर है, जिन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कोणार्क चक्र को विश्व नेताओं के सामने प्रदर्शित करके ओडिशा के लोगों का दिल जीता है। साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्य और खासकर ओडिशा के लिए किये गये कार्यों को कैश करने में भाजपा जुटी है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य रोड शो ने पुरी में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया उत्पन्न की है।

ओडिशा में बदलाव की लहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य रोड शो ने पुरी में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया उत्पन्न की है। कहा जा रहा है कि ओडिशा के लोग बदलाव चाहते हैं, क्योंकि सीएम नवीन पटनायक 24 वर्षों से सत्ता में हैं। बीजद नेताओं के गायब रहने और केवल वीके पांडियन के प्रचार करने से ओड़िया भावनाएं आहत हो रही हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सीयूओ में कवि विद्युतप्रभा देवी के कृतित्व पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

    ओड़िया साहित्य की एक अग्रणी आवाज के रूप में हुई सराहना कोरापुट। ओड़िया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *