Home / Odisha / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा में कांग्रेस और बीजद की नीतियों पर साधा निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा में कांग्रेस और बीजद की नीतियों पर साधा निशाना

  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की

  • बीजद शासन में केंद्रीय योजनाओं के लाभ में रुकावट पर जताई चिंता

  • भाजपा के वादों को किया पूरा करने का दावा

संबलपुर/केंदुझर। केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को संबलपुर के रायरखोल और केंदुझर में में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए ओडिशा में सत्ताधारी बीजद और कांग्रेस की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस और बीजद के शासन में ओडिशा का समुचित विकास नहीं हो पाया है और राज्य अभी भी गरीबी से जूझ रहा है। सिंह ने कहा कि ओडिशा में महत्वपूर्ण दस्तावेज, पांडुलिपियां, कला और संस्कृति लुप्त हो गई हैं। यहां तक कि पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की चाबियां भी गायब हो गई हैं।

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति की सराहना की और कहा कि पहले दुनिया भारत को गंभीरता से नहीं लेती थी, लेकिन अब हालात नाटकीय रूप से बदल गए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय नागरिकों और छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की, जिसके चलते युद्ध 4.5 घंटे तक रुका रहा।

भाजपा ने निभाए अपने वादे

रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। चाहे अनुच्छेद 370 का उन्मूलन हो या अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, भाजपा ने हर वादा निभाया है। पिछली सरकारें गरीबी को समाप्त करने में विफल रहीं, लेकिन मोदी सरकार ने गरीबों और पिछड़े वर्गों के लिए निरंतर काम किया है। पक्के घर, खाना पकाने की गैस, शौचालय और अन्य सुविधाएं प्रदान कर भाजपा ने लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।

ओडिशा में पक्के घर, पीने का पानी और आयुष्मान भारत लागू करेगी भाजपा

सिंह ने बीजद सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजद सरकार ने ओडिशा में केंद्रीय योजनाओं के लाभों को लाभार्थियों तक पहुंचने से रोका। बीजद शासन के दौरान पक्के घर, शौचालय और खाना पकाने की गैस जैसी योजनाओं पर बहुत कम काम हुआ है। कई गरीब लोग आयुष्मान भारत के लाभों से वंचित हैं। भाजपा सरकार ओडिशा में पक्के घर, पीने का पानी और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेगी।

राजनाथ सिंह के इस बयान से स्पष्ट है कि भाजपा आगामी चुनावों में ओडिशा में बड़े बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने का वादा कर रही है। सिंह ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में ताड़ के पेड़ काटने पर लगी रोक

काटने से पहले ओडिशा वन विभाग से अनुमति अनिवार्य ताड़ पेड़ काटने की छूट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *