Home / Odisha / पहले चरण के चुनाव के बाद बीजद हताश – विजयपाल सिंह तोमर

पहले चरण के चुनाव के बाद बीजद हताश – विजयपाल सिंह तोमर

  • कहा-इस चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल होगा

  • राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी

भुवनेश्वर। ओडिशा में पहले चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद बीजू जनता दल (बीजद) पूर्ण रुप से हताश हो गई है। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल होगा तथा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को 18 से 20 सीटें हासिल होंगी।

हिंसा को लेकर विजयपाल ने कहा कि यह बीजद की हार को लेकर बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। बीजद इस तरह से मतदाताओं को नहीं डरा सकती है। 24 साल के कुशासन से राज्य की जनता ऊब चुकी है और इस बार उसने बदलाव का मूड बना लिया है। पहले चरण के मतदान के बाद हार को करीब देखते हुए बीजद बौखला गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं करके गरीबों को उनके हक से वंचित रखा है। ऐसी स्थिति में अब जनता ने नवीन पटनायक सरकार को ऊखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। तोमर ने दावा किया कि राज्य में इस बार डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

धर्मेन्द्र प्रधान ने एमपी लैड के लिए संबलपुर को नोडल जिले के रुप में किया चयन

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री तथा संबलपुर से सांसद धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने स्थानीय क्षेत्र विकास योजना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *