Home / Odisha / भाजपा व बीजद के खिलाफ बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे

भाजपा व बीजद के खिलाफ बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे

  • कहा-राज्य की जनता बीजद व भाजपा दोनों को हटाये

भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा व बीजद मिलकर कार्य कर रही हैं। ओडिशा में महंगाई व बेरोजगारी सबसे अधिक बढ़ी है। ओडिशा की पहचान सबसे कम मूल्य पर श्रम शक्ति देने वाले राज्य के तौर पर बन गई है। बीजद व भाजपा दोनों ने मिलकर ओडिशा की यह पहचान बनायी है। इस कारण ओडिशा की इस पहचान को बदलने के लिए भाजपा व बीजद को हटाना पड़ेगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 सालों से बीजद सत्ता में है। इसके बावजूद राज्य में विकास नहीं हो सका है। विकास के साथ-साथ रोजगार के मामले में भी सरकार पूरी तरह विफल रही है।

खड़गे ने कहा कि चिटफंड घोटाले ने राज्य सरकार को एक भ्रष्ट सरकार के रूप में परिचय दिया है। इस कारण भाजपा व बीजद दोनों को आगामी दिनों में राज्य की जनता खारिज करेगी।

ओडिशा में 41 प्रतिशत बेरोजगार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा में 41 प्रतिशत बेरोजगार हैं। सरकार इस बेरोजगारी को दूर करने के लिए किसी प्रकार का प्रयास नहीं कर रही है। ओडिशा में प्राकृतिक संपदा व खनिजों की कोई कमी नहीं है, लेकिन राज्य के खदानों से भारी लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि इंडी गठंबंधन देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। यहां लोकतंत्र खतरे में है।

जीतने वाली सीटें बताएं मोदी

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 400 के नारे को लेकर भी निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि वे 400 सीटों पर विजयी होंगे, लेकिन वे बतायें कि किन-किन सीटों पर वे जीत रहे हैं।

पहले के कितने वादे पूरे किये

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गारंटी की बात कर रहे हैं। वे बतायें कि पूर्व में की गयीं गारंटियों को उन्होंने कितनी पूरा की है। मोदी की गारंटी केवल नाम के लिए है। लोगों के लिए कांग्रेस ने पांच न्याय व 25 गारंटी दी है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद केन्द्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में ताड़ के पेड़ काटने पर लगी रोक

काटने से पहले ओडिशा वन विभाग से अनुमति अनिवार्य ताड़ पेड़ काटने की छूट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *