Home / Odisha / भाजपा ने वीके पांडियन को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की

भाजपा ने वीके पांडियन को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की

  • जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने की मांग

  • राज्य चुनाव अधिकारी से मिला भाजपा का प्रतिनिधिदल

  • कहा-पांडियन की गतिविधियां राज्य में निष्पक्ष चुनाव में बन रही हैं बाधा

भुवनेश्वर। भाजपा ने वीके पांडियन को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। कहा है कि वह किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। ना वह सांसद हैं या फिर विधायक हैं। बीजद के पदाधिकारी भी वह नहीं हैं। बीजद के केवल सामान्य सदस्य हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के एक सामान्य सदस्य वीके पांडियन को पुलिस छावनी में रखने के साथ-साथ उनके लिए हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। किस आधार पर उन्हें जेड सिक्युरिटी प्रदान की गयी है। नेतागिरी करने वाले पांडियन को लोगों से इतना भय क्यों है। बीजद के एक सामान्य कार्यकर्ता को इस तरह की सुरक्षा प्रदान किया जाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उनसे यह सुरक्षा तत्काल वापस ली जानी चाहिए।

राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी इसमें हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करें। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिदल ने आज बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी से मिल कर इस आशय का ज्ञापन सौंपा।

मोहंती ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री अदृश्य हो गये हैं। वीडियो काल के जरिये शासन चल रहा है। वीके पांडियन रिमोट से मुख्यमंत्री को चला रहे हैं। पांडियन की गतिविधि राज्य में निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधक है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में अनाथ बच्चों की पहचान के लिए ओरफान सर्वे 2025 शुरू

21 जुलाई तक चलेगा राज्यव्यापी अभियान भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में अनाथ और अभिभावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *