-
मार्च महीने में दिन का अधिकतम तापमान रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरा
-
भुवनेश्वर में 1952 के बाद तथा कटक में 1902 के बाद सबसे कम दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
भुवनेश्वर। ओडिशा में जारी बारिश के कारण तूफानी मौसम ने बुधवार को राजधानी भुवनेश्वर और कटक में साल 1970 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन का अधिकतम तापमान मार्च महीने के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया था।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का पिछला न्यूनतम अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस था, जो 6 मार्च 1970 को दर्ज किया गया था। इसके बाद 20 मार्च, 2024 को अधिकतम तापमान उस रिकॉर्ड से नीचे उतर गया और वर्ष 1952 के मार्च महीने के सबसे कम आंकड़े से ऊपर रहा। 20 मार्च 2024 को भुवनेश्वर का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
आईएमडी ने कहा कि यह साल 1952 से 2024 तक मार्च महीने में दर्ज किया गया सबसे कम अधिकतम तापमान है।
अगर सबसे कम अधिकतम तापमान के आंकड़ों को देखते हैं तो पता चलता है कि 4 मार्च 1990 को 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि 24 मार्च 2008 को यह 25.7 डिग्री सेल्सियस था।
इसके बाद राजधानी में 5 मार्च, 1990 को 27.1 डिग्री सेल्सियस और 30 मार्च, 1998 को 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इसी प्रकार, सबसे कम अधिकतम तापमान वर्ष 9 मार्च 2017 को 27.5 और 8 मार्च 2017 को 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
11 मार्च 2016 को भुवनेश्वर शहर में 27.8 डिग्री सेल्सियस और 12 मार्च 2005 को न्यूनतम अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
इसी तरह, कटक में भी 6 मार्च, 1970 का रिकॉर्ड टूट गया है। 6 मार्च 1970 को कटक में सबसे कम अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद बुधवार 20 मार्च, 2024 को तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान साल 1902 के बाद मार्च के महीने में सबसे कम अधिकतम तापमान के रूप में दर्ज हुआ।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
