Home / Odisha / मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की मोदी की जमकर प्रशंसा
PM at the laying foundation stone of multiple development projects at Chandikhole, in Odisha on March 05, 2024.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की मोदी की जमकर प्रशंसा

  •  कहा- प्रधानमंत्री ने भारत को एक नई दिशा दी

  • भारत पंचम सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बना

जाजपुर। जाजपुर जिले के चंडीखोल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को एक नई दिशा दी है। भारत को आर्थिक पावर हाउस बनाने के लिए त्वरित गति से कदम उठा रहे हैं। वर्तमान में भारत पंचम सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बन चुका है। कुछ ही वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में ओडिशा में अनेक परियोजनाओं का तोहफा देने के कारण प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों के प्रयास से विकास के लिए प्रधानमंत्री से सहयोग की कामना की।

विकास आज ओडिशा की नई पहचान

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि विकास आज ओडिशा की नई पहचान है। अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है। जाजपुर जिले के चंडीखोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि आज ओडिशा पूर्वी भारत का एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनने जा रहा है। पटनायक ने कहा कि आज ओडिशा में सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है।

पूंजी निवेश में ओडिशा शीर्ष दूसरे स्थान पर

नवीन पटनायक ने बताया कि पूंजी निवेश के क्षेत्र में ओडिशा आज शीर्ष दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति से महिलाएं उद्यमी बनने के लिए आगे आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने चंडीखोल-पारादीप एनएच और अन्य एनएच के विस्तार, अलवणीकरण संयंत्र, एलपीजी टर्मिनल, गैस पाइपलाइन, नई ट्रेनों और कई अन्य परियोजनाओं के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए ओडिशा के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

भारत के लिए नई दिशा तय करने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए पटनायक ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को एक आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और कुछ वर्षों में तीसरे नंबर पर पहुंचने की ओर अग्रसर है।

बीजू पटनायक को श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महान राजनेता और दूरदर्शी नेता बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बीजू बाबू एक दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम और विदेशी देशों के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने अपना सारा जीवन ओडिशा के विकास और ओड़िया जाति के विकास के लिए काम किया है।

कलिंगनगर देश का स्टील हब बना

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1990 में बीजू बाबू ने कलिंगनगर को औद्योगिक केंद्र बनाने के बारे में सोचा था। आज कलिंगनगर देश का स्टील हब बन गया है। इससे सिर्फ ओडिशा ही नहीं, पूरे देश को फायदा हो रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *