Home / Odisha / अजय कुमार ने पांडियन और प्रधान पर साधा निशाना

अजय कुमार ने पांडियन और प्रधान पर साधा निशाना

  •  दोनों मिलकर चला रहे हैं कमीशन

  • भाजपा और बीजद में मिलीभगत का लगाया आरोप

भुवनेश्वर। ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार ने आज 5-टी चेयरमैन वीके पांडियन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पांडियन और प्रधान मिलकर कमीशन चला रहे हैं। हालांकि उन्होंने कमीशन को परिभाषित नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि दोनों पार्टियों में मिलीभगत है, इसलिए दोनों मिलकर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

ओडिशा की राजधानी स्थित एक होटल में पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल में मिलीभगत है। 5-टी चेयरमैन और प्रधान मिलकर यहां लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसलिए कभी भी दोनों दलों ने एक दूसरों के खिलाफ कड़ा विरोध नहीं किया है।

इस दौरान अजय कुमार ने ओडिशा में न्यूनतम मजदूरी को लेकर भी सवाल खड़े किये। अजय कुमार ने कहा कि आज ओडिशा में एक व्यक्ति की न्यूनतम कमाई पांच हजार रूपये है। उन्होंने कहा कि औसतन 150 रुपये प्रतिदिन की कमाई हुई। अब जरा सोचिए कि एक आदमी 150 रुपये में कैसे गुजारा कर सकता है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पहले ही कह रही है कि बीजद और भाजपा लिव इन रिलेशनशिप में हैं। इसलिए हमने पहले ही इनकी शादी करा दी है। कुमार ने कहा कि ओडिशा में कांग्रेस अपने दी दम पर चुनाव लड़ेगी और बीजद तथा भाजपा को मात देगी।

Share this news

About desk

Check Also

मानसून हुआ सक्रिय, बिजली गिरने से पांच की मौत

अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *