-
मनमोहन के बाद भाजपा प्रभारी ने दोहराया
भुवनेश्वर। ओडिशा में आगामी आम चुनाव में भाजपा व बीजद के बीच गठबंधन होने की अटकलों पर विराम लग गया है। दिल्ली से लौटने के बाद शुक्रवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा का किसी के साथ किसी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के सभी 147 विधानसभाओं व 21 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी। पार्टी लोकसभा की सभी सीटों पर जीतेगी तथा विधानसभा के चुनाव में विजयी होकर सरकार बनायेगी। पार्टी के केन्दीय नेतृत्व को इसका पूर्ण विश्वास है।
उधर, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने भी इस बात को दोहराया कि भाजपा का बीजद के साथ किसी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा। भाजपा अकेले ही लड़ेगी तथा 16 लोकसभा सीटें जीतेगी। राज्य में 80 से अधिक सीटें लेकर भाजपा सरकार बनायेगी।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
