Home / Odisha / द्रौपदी मुर्मू ने पीएम-जनमन योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की
द्रौपदी मुर्मू ने पीएम-जनमन योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की

द्रौपदी मुर्मू ने पीएम-जनमन योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी स्थित राजभवन में कल शुक्रवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में पीएम-जनमन योजना के कार्यान्वयन के संबंध में एक समीक्षा बैठक की तथा प्रगति जानी। यह जानकारी ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने ट्विट कर दी है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में पीएम-जनमन योजना के कार्यान्वयन के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की। इस समीक्षा बैठक में भाग लेते हुए मैंने राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) की समस्याओं के बारे में जानकारियां साझा की। इसके आधार पर उपस्थित अधिकारियों ने उक्त समस्याओं का समाधान किस तरह किया जा सकता है, उस बारे में अपनी प्रस्तुति के साथ विचार रखे। इन समस्याओं के समाधान पर शीघ्र ही उचित कदम उठाए जाएंगे।

इस खबर को भी पढ़ेंः-शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा अम्ब्रेला संगठन एनयूसीएफडीसी

Share this news

About admin

Check Also

मुख्यमंत्री ने उत्कलमणि गोपबंधु दास को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *