Home / Odisha / कोरापुट में नाव नदी में पलटी, पांच डूबे

कोरापुट में नाव नदी में पलटी, पांच डूबे

  • एक महिला का शव बरामद, चार लापता

कोरापुट। ओडिशा के कोरापुट जिले में पडुआ थानांतर्गत तानसिंग गांव के पास पाटली नदी में गुरुवार शाम को एक नाव पलटने के बाद एक महिला समेत पांच लोग डूब गए। हालांकि एक महिला का शव बरामद किया गया है, लेकिन चार लोग अभी भी लापता थे। बताया गया है कि बडेला गांव से उन्हें लेकर आ रही एक नाव के नदी में पलट जाने से डूबने वाले सवारों में दो महिलाएं, दो बच्चों और एक किशोर लड़की शामिल थी। ये सभी लोग बडेला एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। नाव बिना नाविक के थी और महिलाएं स्वयं उसे चला रही थीं। दुर्घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने हादसे के बारे में नंदपुर में पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दुर्घटना के कुछ घंटों बाद एक महिला का शव नदी में तैरता हुआ पाया गया। नंदपुर अग्निशमन सेवा कर्मियों और ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स के सदस्यों ने काफी प्रयास किया, लेकिन अन्य का पता नहीं लग सका था। अंधेरा होने के कारण गुरुवार रात ऑपरेशन बंद कर दिया गया और शुक्रवार सुबह फिर से शुरू किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी पता नहीं चला था।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा के मयूरभंज में एसबीआई शाखा में लूट, बदमाशों ने 27 लाख रुपये लूटे और कर्मचारियों को घायल किया

भुवनेश्वर: ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहलदा स्थित एसबीआई शाखा में आज लगभग 27 लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *