Home / Odisha / ओडिशा में भय का वातावरण, डर में जी रहे लोग – नित्यानंद राय

ओडिशा में भय का वातावरण, डर में जी रहे लोग – नित्यानंद राय

  • कहा-ओडिशा में मोदी के कारण हो रहा है विकास

भुवनेश्वर। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज राज्य में कानून-व्यवस्था की खराब दशा का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में बदहाल कानून व्यवस्था के कारण भय का माहौल है तथा लोग डर में जीवन-यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार ओडिशा में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।

ओडिशा पहुंचने के बाद भुवनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दावा किया कि ओडिशा में जो विकास हो रहा है, वह मोदी सरकार के कारण हो रहा है।

ढेंकानाल जिले के हिंदोल में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए ओडिशा पहुंचे नित्यानंद राय को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर भाजपा द्वारा भव्य़ स्वागत किया गया।

मोदी विकास के भागीरथ

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास के भागीरथ हैं। प्रधानमंत्री ने देश में गरीब कल्याण योजना चला कर देश में गरीबी को कम करने के लिए कार्य किया है। उनके कारण पूरे देश में गांव गांव में विकास की गंगा पहुंच रही है।

लोगों के मन में मोदी

उन्होंने कहा कि देश के लोगों के मन में मोदी हैं। केंद्र सरकार के पास महिलाओं, युवाओं, बच्चों, मजदूरों, गरीबों और किसानों सहित सभी के लिए योजनाएं हैं। इन योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पीएम मोदी विकास के वास्तुकार हैं। उनकी वजह से भारत के कोने-कोने में विकास पहुंच रहा है।

2024 में भाजपा की जीत का दावा

2024 के चुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भारतीयों के दिलों में हैं और भाजपा 2024 में भी सत्ता बरकरार रखेगी। पिछले चुनाव की तुलना में आगामी आम चुनाव में भाजपा को और अधिक समर्थन प्राप्त होगा।

बीजद ने टिप्पणियों का खंडन किया

बीजू जनता दल (बीजद) ने राय की टिप्पणियों का खंडन करते हुए इसे हास्यास्पद बताया। राय को जवाब देते हुए ओडिशा के श्रम मंत्री सारदा नायक ने कहा कि राय की टिप्पणियां हास्यास्पद हैं। ऐसे समय में जब केंद्र सरकार संसद की सुरक्षा भी नहीं कर सकती, ओडिशा की कानून व्यवस्था पर राय की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें ओडिशा पर कुछ भी टिप्पणी करने से पहले भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी करनी चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा के स्कूलों में अब अंडा न खाने वाले छात्रों को मिलेगा फल

पीएम पोषण योजना के तहत राज्य सरकार का निर्णय बच्चों को पोषण देने की पहल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *