Home / Odisha / नवरंगपुर में नशेड़ी ने नाबालिग बेटे और बुजुर्ग पड़ोसन की हत्या की
नवरंगपुर में नशेड़ी ने नाबालिग बेटे और बुजुर्ग पड़ोसन की हत्या की
नवरंगपुर में नशेड़ी ने नाबालिग बेटे और बुजुर्ग पड़ोसन की हत्या की

नवरंगपुर में नशेड़ी ने नाबालिग बेटे और बुजुर्ग पड़ोसन की हत्या की

  • स्थानीय लोगों की पिटाई से हिंसक हत्यारोपी ने भी दम तोड़ा

  • पत्नी से कहा-सुनी के बाद पति ने बेटे पर उतरा गुस्सा

  • बच्चे को बचाने आयी पड़ोस की बुजुर्ग महिला पर भी बोला हमला

नवरंगपुर। नवरंगपुर जिले के मैदलपुर थाना अंतर्गत गुजुमापदर गांव में कथित तौर पर एक व्यक्ति अपने दो साल के बेटे और एक बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कथित तौर पर आरोपी की पिटाई की, जिसके बाद उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राधा संत की उसकी पत्नी मालती से कहा-सुनी हो गई। राधा नशे की हालत में था और उसने मालती पर डंडे से हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए अपने घर से भाग गई, लेकिन राधा और अधिक हिंसक हो गया और उसने अपना गुस्सा अपने दो साल के बेटे पर उतारा। उसने कथित तौर पर अपने बेटे पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह देखकर, पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला ने बच्चे को बचाने की कोशिश की तो राधा ने उस पर हमला कर दिया। वह भी जमीन पर गिर पड़ी और मर गई। इस बीच आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने किसी तरह आरोपी को काबू में कर लिया। आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई भी की। मृतक महिला के बेटे की शिकायत के आधार पर मैदलपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने राधा को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जब्त कर लिया और राधा को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया। बाद में इलाज के दौरान राधा ने कथित तौर पर दम तोड़ दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …