Home / Odisha / पांडियन को लेकर बीजद पर बरसे वैजयंत पंडा
पांडियन को लेकर बीजद पर बरसे वैजयंत पंडा
पांडियन को लेकर बीजद पर बरसे वैजयंत पंडा

पांडियन को लेकर बीजद पर बरसे वैजयंत पंडा

  • कहा- पार्टी को चलाने के लिए एक भी ओड़िया नहीं ढूंढ पाई

  • दिवंगत बीजू बाबू की आत्मा निश्चित रूप से यह देखकर होगी दुखी

भुवनेश्वर। 5-टी सचिव और नवीन ओडिशा के चेयरमैन वीके पांडियन के बीजू जनता दल (बीजद) में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पंडा ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम को देखकर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत बीजू पटनायक की आत्मा को दुख हो रहा होगा। पत्रकारों से बात करते हुए पंडा ने कहा कि दिवंगत बीजू बाबू की आत्मा निश्चित रूप से यह देखकर दुखी होगी कि बीजद उस पार्टी को चलाने के लिए 4.5 करोड़ ओड़िया लोगों में से किसी को नहीं ढूंढ पाई, जो उनके नाम पर बनी थी। किसी दूसरे व्यक्ति का नाम लेकर राजनीति करना और पर्दे के पीछे छिपना अलग बात है और सबसे आगे रहकर चुनाव लड़ना बिल्कुल अलग बात है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि केवल समय ही बताएगा कि पांडियन सक्रिय राजनीति में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

भाजपा पर कोई असर नहीं – मनमोहन

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि पहले पांडियन एक सिविल सेवक बनकर पर्दे के पीछे राजनीति कर रहे थे और अब वह खुले तौर पर यही काम करेंगे, जो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर कोई राजनीति कर सकता है। भाजपा पर इसके असर के बारे में पूछे जाने पर सामल ने कहा कि बहुत सारे लोग राजनीति में शामिल हो रहे हैं। इसका भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस ने किया स्वागत

कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा ने कहा कि राजनेताओं को हर समय आलोचना और चर्चा का सामना करना पड़ता है। पांडियन का बीजद में शामिल होना एक राजनीतिक घटना है। हम उनका स्वागत करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें 10 साल पहले ही इसमें शामिल हो जाना चाहिए था। उन्हें इतने वर्षों तक सीएम के कक्ष में बैठकर राजनीति नहीं करनी चाहिए थी।

प्रदीप पाणिग्राही ने की आलोचना

गोपालपुर विधायक प्रदीप पाणिग्राही ने बीजद और वीके पांडियन की आलोचना करते हुए कहा कि बीजद स्वार्थी, आत्मकेंद्रित और खुद के लिए काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सभी अदालती मामलों के पीछे तथ्य यह है कि मुझे दरकिनार कर पार्टी में प्रवेश करने की पांडियन की चाल है। वह ओडिशा की राजनीति की बागडोर अपने हाथों में लेना चाहते थे। पाणिग्राही ने आरोप लगाया कि ओडिशा राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से विनाश की ओर बढ़ रहा है।

पांडियन को सफलता बीजद में भी मिलेगी – पिनाकी

पुरी के सांसद पिनाकी मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आशीर्वाद से पांडियन बीजद में शामिल हुए। वह राज्य और ओडिशा के लोगों के लिए काम करेंगे और मुझे उम्मीद है कि उन्हें प्रशासन में काम करने जैसी ही सफलता बीजद में भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और राजनीति में पांडियन की विशेषज्ञता और विशाल अनुभव बीजद के लिए एक बड़ी संपत्ति साबित होगी। इससे पार्टी को काफी मदद मिलेगी। सभी बीजद नेता इस फैसले से खुश हैं।

विशाल अनुभव बीजद को मजबूत करेगा

बीजद नेता संजय दास बर्मा ने कहा कि पांडियन का विशाल अनुभव बीजद को मजबूत करेगा। हमें उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी भविष्य में और अधिक शक्तिशाली बनेगी।

राज्य को भी मजबूती मिलेगी – अमर पटनायक

वीके पांडियन के बीजद में शामिल होने पर पार्टी नेता अमर पटनायक ने कहा कि यह न केवल पार्टी को मजबूत करने का सवाल है बल्कि इससे पूरे राज्य को भी मजबूती मिलेगी। पांडियन मुख्यमंत्री की तरह राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share this news

About admin

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *