Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 नवंबर से

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 नवंबर से

  • सत्र में 30 आधिकारिक व्यावसायिक दिन होंगे

  • 06 दिन निजी सदस्यों के व्यवसाय के लिए

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 नवंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलने वाला है। यह 16वीं विधानसभा का 14वां सत्र होगा। यह जानकारी यहां ओडिशा विधानसभा के ओएसडी-सह-सचिव द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। बताया गया है कि सत्र में 30 आधिकारिक व्यावसायिक दिन होंगे और 06 दिन निजी सदस्यों के व्यवसाय के लिए रखे गए हैं।

विधानसभा 27 नवंबर को रास पूर्णिमा और 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बंद रहेगी। कैलेंडर में कहा गया है कि 25 और 26 नवंबर को भी विधानसभा की बैठक नहीं होगी।

चुनाव होने से पहले हो सकता है आखिरी सत्र

सूत्रों के मुताबिक, राज्य में 2024 में होने वाले आम चुनाव होने से पहले शीतकालीन सत्र विधानसभा का आखिरी सत्र हो सकता है, हालांकि अभी चुनावों की घोषणा होनी बाकी है।

गौरतलब है कि विधानसभा का मानसून सत्र तय समय से एक दिन पहले 4 अक्टूबर को खत्म हो गया था। इस सत्र के दौरान अनुपूरक विनियोग विधेयक 2023 समेत 13 विधेयक बिना किसी चर्चा के पारित कर दिये गये थे। सदन में 28,200 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी पारित किया गया था। मानसून सत्र 22 सितंबर को नए अध्यक्ष के रूप में प्रमिला मल्लिक के चुनाव के साथ शुरू हुआ था।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में दो वर्षों में 1,859 सर्पदंश मौतें: मंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले दो वर्षों में सर्पदंश के कारण कुल 1,859 लोगों की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *