Home / Odisha / भद्रक में दो समूहों में झड़क के बाद तनाव

भद्रक में दो समूहों में झड़क के बाद तनाव

भद्रक। जिले के बासुदेवपुर ब्लॉक अंतर्गत पद्मपुर गांव में दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। झड़प के बाद गुरुवार रात से ही गांव में तनाव का माहौल था। इसलिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार, पद्मपुर पंचायत के शरतपुर निवासी रतिकांत दलाई पहले बीजू जनता दल (बीजद) में थे, लेकिन 2022 के पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

गुरुवार की देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर वापस जा रहा थे, तभी कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रतिकांत को तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया और बाद में कटक के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। बाद में रतिकांत के परिवार ने प्रतिद्वंद्वी समूह के 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रतिकांत की मां सावित्री दलेई ने कहा कि मैं और मेरा बेटा गुरुवार रात 9.30 बजे पद्मपुर से लौट रहे थे। लोगों के एक समूह ने पहले मेरे बेटे पर लोहे की छड़ों से और फिर धारदार हथियारों से हमला किया। उस वक्त मैं वहीं बेहोश हो गई। बाद में हमारे लोग वहां पहुंचे और मेरे बेटे को बचाया, जिसके हाथ-पैर टूटे हुए थे।

उधर, प्रतिद्वंद्वी गुट के सदस्य सुजीत दास ने भी रतिकांत समेत 12 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। सुजीत ने कहा कि मैं रात 8.30 बजे स्थानीय बाजार से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने मुझे रोक लिया और फिर मेरा गला घोंटने की कोशिश की। उस समय, अन्य लोग वहां आ गए और मैं भागने में सफल रहा। लेकिन, सुजीत ने अपने ऊपर हुए हमले का कारण नहीं बताया। हालांकि, पुलिस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिली थी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कांग्रेस विधायकों ने किया प्रश्नकाल का बहिष्कार

भुवनेश्वर। कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को ओडिशा विधानसभा में प्रश्नकाल के कार्यक्रम का बहिष्कार किया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *