Home / Odisha / एक अक्टूबर को बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

एक अक्टूबर को बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

भुवनेश्वर। एक अक्टूबर को उत्तर अंडमान सागर और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। बताया जाता है कि 29 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। यह सिस्टम अगले 48 घंटों के दौरान उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव में बदल सकता है।

यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है। इधर, आंतरिक ओडिशा के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और तटीय ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर और मयूरभंज जिले में एक स्थान पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने नुआपड़ा, बरगढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, संबलपुर, बलांगीर, कलाहांडी, केंदुझर जिलों के अधिकांश स्थानों पर और शेष जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, केंदुझर, मयूरभंज, अनुगूल, ढेंकानाल, रायगड़ा, सुंदरगढ़, देवगढ़, बौध, कंधमाल के लिए पीली चेतावनी जारी की। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि 25 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक विष्णु सेठी को पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने याद किया

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व विधायक विष्णु सेठी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *