Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं प्रमिला मल्लिक

ओडिशा विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं प्रमिला मल्लिक

  • निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष

भुवनेश्वर। ओडिशा के राजनैतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रमिला मल्लिक ओडिशा विधानसभा की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बन गईं हैं। उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए चुन लिया गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रस्ताव के बाद राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री निरंजन पुजारी ने इसका समर्थन किया।

विधानसभा उपाध्यक्ष रजनीकात सिंह ने विधिवत रुप से इसकी घोषणा की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के रुप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, भाजपा की ओर से मुख्य सचेतक मोहन माझी तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने नए विधानसभा अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने प्रमिला मल्लिक को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विधानसभा अध्यक्ष के रुप में जिम्मेदारी संभालने पर प्रमिला मल्लिक को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के रुप में जिम्मेदारी संभालने पर प्रमिला मल्लिक को शुभेच्छा। मुझे विश्वास है कि वह पवित्र सदन की गरिमा को अक्षुर्ण रखने के साथ-साथ संवैधानिक पद व मर्यादा की रक्षा कर सदन को सुचारु रुप से चलाएंगी व लोकतंत्र को मजबूत करेंगी।

विधानसभा अध्यक्षों की सूची

  1. स्वर्गीय मुकुंद प्रसाद दास 28/07/1937 29/05/1946
  2. स्वर्गीय लाल मोहन पटनायक 29/05/1946 06/03/1952
  3. स्वर्गीय नंदकिशोर दास 06/03/1952 27/05/1957
  4. स्वर्गीय नीलकंठ दास 27/05/1957 01/07/1961
  5. स्वर्गीय लिंगराज पाणिग्राही 01/07/1961 18/03/1967
  6. स्वर्गीय नंदकिशोर मिश्र 18/03/1967 12/04/1971
  7. स्वर्गीय नंदकिशोर मिश्र 12/04/1971 21/03/1974
  8. स्वर्गीय ब्रज मोहन मोहंती 21/03/1974 01/07/1977
  9. स्वर्गीय सत्यप्रिय मोहंती 01/07/1977 12/06/1980
  10. श्री सोमनाथ रथ 12/06/1980 11/02/1984
  11. स्वर्गीय प्रसन्न कुमार दाश (बारिपदा) 22/02/1984 14/02/1985
  12. स्वर्गीय प्रसन्न कुमार दाश (बारिपदा) 14/02/1985 09/03/1990
  13. स्वर्गीय युधिष्ठिर दास 09/03/1990 22/03/1995
  14. श्री किशोर चन्द्र पटेल 22/03/1995 14/01/1996
  15. श्री चिंतामणि ज्ञान सामंतरा 16/02/1996 10/03/2000
  16. स्वर्गीय शरत कुमार कर 10/03/2000 21/05/2004
  17. श्री माहेश्वर मोहंती 21/05/2004 31/03/2008
  18. स्वर्गीय प्रह्लाद डोरा 31/03/2008 19/08/2008
  19. स्वर्गीय किशोर कुमार मोहंती 19/08/2008 25/05/2009
  20. श्री प्रदीप कुमार अमात 25/05/2009 20/05/2014
  21. श्री निरंजन पुजारी 26/05/2014 06/05/2017
  22. श्री प्रदीप कुमार अमात 16/05/2017 31/05/2019
  23. डॉ सूर्य नारायण पात्र 01/06/2019 04/06/2022
  24. श्री विक्रम केशरी आरुख 13/06/2022 12/05/2023
  25. श्रीमती प्रमिला मल्लिक 22/09/2023 से जारी…

ओडिशा विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं प्रमिला मल्लिक

Share this news

About admin

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *