Home / Odisha / पांडियन ने गजपति में प्राप्त शिकायतों पर प्रगति की समीक्षा की

पांडियन ने गजपति में प्राप्त शिकायतों पर प्रगति की समीक्षा की

  • पारलाखेमुंडी में 4-लेन बाइपास रोड पर चर्चा की

  • अधिकारियों से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा

पारलाखेमुंडी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सचिव (5-टी) वीके पांडियन ने गजपति में किए गए दौरे के दौरान प्राप्त शिकायत याचिकाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि मई माह में सीएमओ के भ्रमण के दौरान कुल 789 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से 725 याचिकाओं का समाधान किया जा चुका है और 64 याचिकाएं समाधान के विभिन्न चरणों में हैं। पांडियन गजपति के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बीजू एक्सप्रेसवे सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पारलाखेमुंडी में 4-लेन बाइपास रोड पर चर्चा की और अधिकारियों से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

 पांडियन ने परिधि विकास प्रभावित गांवों पर विशेष ध्यान देने के साथ छेलीगाड़ा सिंचाई परियोजना की भी समीक्षा की। 10.2 करोड़ रुपये की लागत से परिधि विकास के लिए विभिन्न परियोजना घटकों को मंजूरी दी गई है। पारलेखमुंडी में 6.14 करोड़ रुपये की लागत से संस्कृति भवन को मंजूरी दी गई।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …