Home / Odisha / कांग्रेस की महिला नेता संध्या महापात्र नहीं रहीं

कांग्रेस की महिला नेता संध्या महापात्र नहीं रहीं

भुवनेश्वर। प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य संध्या महापात्र का निधन हो गया है। भुवनेश्वर के नयापल्ली स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि हृदयघात के कारण उनका निधन हुआ।

उनके निधन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूती देने में उनकी बड़ी भूमिका रही। उन्होंने दिवंगत आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार वर्ग के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …