Home / Odisha / वीके पांडियन को लेकर विपक्ष का हमला

वीके पांडियन को लेकर विपक्ष का हमला

  • कांग्रेस ने खुलकर खोला मोर्चा

  • पांडियन जहां जाएंगे कार्यकर्ता उन्हें अंडे फेकेंगे – संतोष सिंह सालुजा

भुवनेश्वर। राज्य में 5-टी सचिव वीके पांडियन के दौरों को लेकर विपक्ष ने हमला तेज कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस ने अपना विरोध जताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा विधायक संतोष सिंह सालुजा ने सीधे मोर्चा खोलते हुए कहा है कि अब वह जहां जाएंगे, कांग्रेस कार्यकर्ता अंडे फेकेंगे। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में ओडिशा देश में अब्बल स्थान पर है। बेबिना से लेकर ममिता मेहेर तक हर मामले को राज्य सरकार ने रफादफा करने का प्रयास किया है। बीजद नेताओं के नाम इन मामलों में आने पर भी उनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि माहंगा में तीन हत्याओं में स्थानीय विधायक का नाम आया था, लेकिन उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें बचाया गया। हाल ही में एक महिला होमगार्ड ने आत्महत्या करने का प्रयास किया और उन्होंने अपने पैर खो दिया। इस मामले में डीआईजी व उनकी पत्नी पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।

बीजद के लिए लोकतंत्र का कोई महत्व नहीं – भाजपा

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंहार ने कहा कि ओडिशा में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। राज्य की जनता ने नवीन पटनायक को मुख्यमंत्री के रुप में वोट कर निर्वाचित किया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे आउटसोर्स कर अपने सचिव को पूरे प्रदेश में घूमा कर नौटंकी कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि बीजू जनता दल लोकतंत्र को महत्व नहीं दे रहा है। यहां पर जनप्रतिनिधियों की कोई हैसियत नही है।

Share this news

About desk

Check Also

बालेश्वर के मुख्य अभियंता एनवी हरिहर राव निकले करोड़पति

46.45 लाख नकद, 2 इमारतें, 3 बीएचके फ्लैट, संदिग्ध बेनामी संपत्तियां और 1.11 करोड़ से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *