भुवनेश्वर। राज्य में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखकर राज्य के जलसंपदा विभाग के 8 अभियंताओं को जिम्मेदारी दी गई है। ये अभियंता विभिन्न इलाकों में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के साथ-साथ बाढ़ मुकाबला को लेकर कदम उठायेंगे। जल संपदा विभाग की ओर से इस संबंध में विधिवत निर्देश जारी किया गया है।
इसके अनुसार चिन्मय रंजन राउत को पुरी जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वह भार्गवी व दया नदी में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखेंगे। इसी तरह आर्तत्राण साहु को केन्द्रापड़ा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वह लुणा, करंडिया नदी पर बाढ़ की स्थिति पर नजर रखेंगे। बिघ्नराज पुरोहित को खुर्दा जिले पर नजर रखने के लिए कहा गया है। इसी तरह प्रतीक दीक्षित को कटक महानदी बैरेज पर नजर रखने के लिए निर्देश दिया गया है।
शक्तिप्रसाद दास को नृतंग जगतपुर, हिमांशु जेना का बलंगा इलाके पर नजर रखने के लिए कहा गया है। एनएसके चौधरी को राजुआ नदी तथा तनुज किशोर राउत को साक्षीगोपाल में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
