Home / Odisha / परजंग के तहसीलदार पर जानलेवा हमले में आठ गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

परजंग के तहसीलदार पर जानलेवा हमले में आठ गिरफ्तार

  • जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर बरामद

ढेंकानाल। ढेंकानाल जिले के परजंग के तहसीलदार व राजस्व नीरिक्षक पर शुक्रवार को जानलेवा हमला करने के मामले में ढेंकानाल पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है। ढेंकानाल के एसपी ज्ञान रंजन महापात्र ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पथरखंब ग्राम कनाल के निकट सरकारी जमीन गैरकानूनी तरीके से मिट्टी लेने की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार वहां घटनास्थल पर पहुंच कर उन्हें एसा करने से रोका। तभी इन माफिया ने उन पर हमला कर दिया। तहसीलदार पर ट्रैक्टर चला कर उनकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। इसके बाद वे यहां से फरार हो गये थे। तहतीलदार व राजस्व नीरिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारत में पहली बार रोज एप्पल की वैरायटी जारी

    ओडिशा में बागवानी क्षेत्र में ऐतिहासिक क्रांति     15 नई फसलों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *