Home / Odisha / ओडिशा, आंध्र पर नहीं पड़ेगा चक्रवात का असर

ओडिशा, आंध्र पर नहीं पड़ेगा चक्रवात का असर

  • 14 मई को बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू के बीच करेगा लैंडफाल

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मोचा का असर ओडिशा और आंध्रप्रदेश पर नहीं पड़ेगा। मोचा भीषण चक्रवात के रूप में 14 मई को पूर्वाह्न के आसपास बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू के बीच लैंडफाल करेगा। लैंडफॉल के दौरान इसकी 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगी।

आज भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को दोहराया कि चक्रवात का यहां कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। महापात्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर दबाव पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और एक गहरे दबाव में बदल गया है। इसके बाद यह चक्रवात का रूप धारत करते हुए भीषण चक्रवात में तब्दील होगा। चक्रवाती तूफान का नाम मोचा होगा।

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे कल सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और मध्यरात्रि तक दक्षिण-पूर्व और मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान बन जाएगा।

आईएमडी डीजी के अनुसार, चक्रवाती तूफान 12 मई के बाद अपना रास्ता बदलेगा और बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा। इस दौरान 110-120 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति होगी और झोंके की गति 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगी। उन्होंने कहा कि

अभी तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश तट पर चक्रवात का कोई प्रभाव नहीं है। आईएमडी ने हवा या बारिश को लेकर ओडिशा के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

महापात्र ने आगे बताया कि पश्चिम बंगाल के तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति का अनुभव हो सकता है।

Share this news

About desk

Check Also

रिश्वत लेते हुए बलांगीर का अभियंता गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता अधिकारियों ने बलांगीर जिले के बेलपड़ा ब्लॉक में एक जूनियर इंजीनियर हरेकृष्ण साहू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *