Home / Odisha / उत्कल विश्वविद्यालय के दो पूर्व छात्र गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

उत्कल विश्वविद्यालय के दो पूर्व छात्र गिरफ्तार

  • सेमिनार के दौरान हुई मारपीट को लेकर वाणिविहार में तनाव

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर स्थित शहीद नगर थाने की पुलिस ने आज उत्कल विश्वविद्यालय के दो पूर्व छात्रों को गिरफ्तार किया है। विश्वविद्यालय के पीजी काउंसिल हॉल में रविवार को राज्यस्तरीय सेमिनार के दौरान हुए हंगामे में शामिल होने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मानस साहू और संजय मल्लिक के रूप में हुई है। रविवार को इस सेमिनार में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर और संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सुरजीत मजूमदार भारत के संविधान पर अपना भाषण दे रहे थे। इसी दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों और पूर्व छात्रों के एक समूह ने हंगामा किया और रोकने के लिए नारेबाजी की।

आरोप है कि छात्रों ने विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और सिटीजन फोरम के संयोजक को भी अपशब्द कहे और उन पर हमला किया। स्थिति जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गई और नाराज छात्रों के साथ सिटीजन फोरम के संयोजक प्रदीप्त नायक और व्याख्याता सुरेंद्र जेना के साथ बहस हुई। बात हमले तक पहुंच गयी, जिसमें दो लोगों को चोटें आईं, जिसके बाद विरोधी समूहों ने शहीद नगर पुलिस थाने में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। आरोप है कि मजूमदार ने भारत में लोकतंत्र को खतरे में बताया था, जिससे छात्रों के एक समूह ने गुस्से का इजहार किया। इस बीच वाणी विहार में तनाव बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा के सरकारी स्कूलों का बदलेगा रंग

राज्य सरकार ने जारी किया नया निर्देश नए निर्माण और मरम्मत कार्यों में होगा नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *