Home / Odisha / भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में ओडिशा के तीन नेता होंगे शामिल

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में ओडिशा के तीन नेता होंगे शामिल

भुवनेश्वर। दिल्ली में कल सोमवार से प्रारंभ हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ओडिशा भाजपा संगठन के तीन नेता शामिल होंगे। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती, पार्टी के संगठन महामंत्री मानस मोहंती तथा प्रतिपक्ष के नेता जय नारायण मिश्र शामिल होंगे। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि यह बैठक सोमवार से प्रारंभ होगी तथा दो दिनों के लिए चलेगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साथ संगठन के प्रमुख लोग तथा राज्यों के प्रमुख सांगठनिक पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में करीब तीन सौ प्रतिनिधि शामिल होंगे। आगामी दिनों में होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव तथा आम चुनाव को लेकर तैयारियों व योजनाओं के बारे में इस बैठक में चर्चा हो सकती  है।

Share this news

About desk

Check Also

मोहन माझी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66वें जन्मदिन पर गुरुवार को बधाई देने वालों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *