Home / Odisha / ओडिशा होगा एनीमिया मुक्त राज्य

ओडिशा होगा एनीमिया मुक्त राज्य

  •  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अमलान अभियान का किया शुभारंभ

  •  कई विभाग मिलकर लक्ष्य हासिल करने के लिए करेंगे काम

  • राज्यभर के 55 हजार सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों व 74 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू किया जायेगा कार्यक्रम

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज ओडिशा को अनीमिया मुक्त राज्य बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इल लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में एनीमिया मुक्त लक्ष्य अभियान (अमलान) का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत लक्षित समूहों के बीच एनीमिया की त्वरित कमी से निपटने के लिए काम किया जायेगा। इसके तहत राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल एवं जनशिक्षा, महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति और एसटी एवं एससी विकास विभाग सहित कई विभाग मिलकर काम करेंगे। इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खासकर महिलाओं और बच्चों को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए यह हमारा अपना कार्यक्रम है।
अभियान से लगभग 1.37 करोड़ होंगे लाभान्वित
वर्चुअल मंच पर अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान से लगभग 1.37 करोड़ लोगों को लाभ होगा, जिसमें गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं, किशोरियां और बच्चे शामिल हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इसके तहत आयरन और फोलिक एसिड पूरकता को मजबूत किया जायेगा, हीमोग्लोबिन के लिए परीक्षण, एनीमिक मामलों का उपचार, सेवा प्रदाताओं की क्षमता निर्माण और सामाजिक व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया जायेगा।
सभी प्रयास हर जीवन अनमोल है के सिद्धांत पर केंद्रित
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यक्रम राज्यभर के 55 हजार सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और 74 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्रयास ‘हर जीवन अनमोल है’ के सिद्धांत पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हमारे राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है।
कई स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार
नवीन पटनायक ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य योजनाओं पर गहन ध्यान देने के साथ-साथ ओडिशा ने कई स्वास्थ्य संकेतकों जैसे टीकाकरण, शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, शिशु और छोटे बच्चों के आहार और अल्प पोषण में सुधार दिखाया है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में एनीमिया एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। ऐसी स्थिति एनीमिया मुक्त ओडिशा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए संबंधित विभागों और ऑन-फील्ड सेवा प्रदाताओं से ठोस तरीके से काम करने की जरूरत होगी।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अमलान के लिए परिचालन दिशानिर्देश भी जारी किया। मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास से यह कार्यक्रम निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने कहा कि पहले हमने इसे कोविद-19 के प्रबंधन में किया है। कार्यक्रम का संचालन मुख्यमंत्री के सचिव (5टी) वीके पांडियन ने किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव शालिनी पंडित ने स्वागत भाषण दिया और निदेशक परिवार कल्याण ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share this news

About desk

Check Also

प्रेम की अद्वितीय मिसाल: सिलिकॉन प्रतिमा से पत्नी की उपस्थिति जीवंत की

कोविड ने छीनी थी पत्नी व्यवसायी ने घर में स्थापित की जीवित लगने वाली मूर्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *