Home / Odisha / निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील में हो गया है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को देते हुए कहा कि अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन में तब्दील हो गया है तथा उसी क्षेत्र पर केंद्रित था। बताया गया है कि यह तीव्रता को बनाये रखेगा तथा संभावना है कि यह अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर धीरे-धीरे बढ़ेगा।
मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु और रायलसीमा में आज शाम से हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने की संभावना जतायी है।
कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होगी तथा इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है। 21 और 22 नवंबर को उत्तर तमिलनाडु-पुदुचेरी और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी वर्षा होने की संभावना है।
22 नवंबर तक दक्षिण पश्चिम और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी तथा झोंके की गति 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक होने की संभावना है।
21 और 22 नवंबर को मन्नार की खाड़ी में 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी तथा झोंके की गति 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 22 नवंबर तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, श्रीलंका के तटों पर न जायें।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गुरुकुल समापन दिवस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में बदला

    संस्कार, संस्कृति और भावनाओं का दिखा अद्भुत संगम भुवनेश्वर। बन बंधु परिषद द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *