-
पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बीजद प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
भुवनेश्वर। आगामी गांधी जयंती से पूरे प्रदेश में बीजद के प्रस्तावित जनसंपर्क पदयात्रा को लेकर पार्टी का दो दिवसीय तैयारी बैठक के दूसरे दिन बीजद मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबोधित करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए अपील की।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क पदयात्रा को सफल बनाने के लिए आप लोगों ने जो योजना बनायी है, उसका मैं स्वागत करता हूं। बीजद एक क्षेत्रीय पार्टी है। एक क्षेत्रीय पार्टी होने के कारण ओडिशा के हित व स्वभिमान हमेशा से हमारी प्राथमिकता ही है। आगामी दिनों में भी यही रहेगी। बीजद हमेशा लोगों के सुख दुःख में साथ रहा है। पंचायत व शहरी निकाय चुनाव समाप्त हो गया है। चुनाव के समय राजनीति होती है। चुनाव के बाद सभी लोगों से मिलकर लोगों का काम करने की आवश्यकता है। बीजद के इस नीति के कारण ही लोग हमेशा से ही हमें समर्थन दे रहे हैं। ओडिशा के लोगों की सेवा ही बीजद का मूल सिद्धांत है, यह हम सभी को याद रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोगों आशीर्वाद से ही हम काम कर रहे हैं। इस कारण पदयात्रा को भी सफलता मिलेगी। सभी को इसमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि बरमुंडा मैदान में दो दिनों का तैय़ारी बैठक चल रही है। पहले दिन पार्टी के युवा, छात्र व महिला मोर्चे के जिले स्तर के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण व तैयारी का कार्यक्रम था। आज जिला परिषद, प्रखंड सदस्य व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की बैठक थी।
इस दौरान विभिन्न सत्रों में पार्टी के अन्य नेताओं ने भी इन प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
