Home / Odisha / बालेश्वर साइबर पुलिस ने नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार

बालेश्वर साइबर पुलिस ने नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार

  •  गिफ्ट के नाम पर साइबर फ्रॉड

  •  सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 30 लाख ठग लिये

बालेश्वर। जिले की साइबर पुलिस ने गुरुवार को नाइजीरिया के एक युवक को हनीट्रैप के जरिये बालिया के एक निवासी से 30 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को बलिया के निवासी को हनी ट्रैप में फंसाने और उससे रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, वीजा के साथ एक लैपटॉप भी बरामद किया है। उसकी पहचान नाइजीरिया का निवासी सैमसन इमोको अलीका के रूप में बतायी गयी है। यह जानकारी
मीडिया को देते हुए साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मीना बिंधानी ने कहा कि 13 अप्रैल 2022 में हनीट्रैप और धोखाधड़ी लेनदेन के संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, एक वृद्ध पीड़ित यूनाइटेड किंगडम की एक महिला के संपर्क में फेसबुक के जरिए आया और फिर उन्होंने व्हाट्सएप पर मैसेज का आदान-प्रदान किया।
उसने आगे कहा कि तब महिला ने सोने के बिस्कुट, एक रोलेक्स घड़ी और एक आईफोन सहित भारी मात्रा में उपहार भेजा था। जब उपहार दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो एक व्यक्ति ने खुद को कस्टम अधिकारी के रूप में परिचय दिया और पीड़ित से उपहार प्राप्त करने के लिए उसे कस्टम चार्ज देने के लिए कहा। पीड़ित तोहफे लेने के लिए लाख के बाद लाख देता रहा, लेकिन उपहार नहीं मिला। तब उसे एहसास हुआ कि वह फंसा हुआ है और ठगा गया है। हमने एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, लेकिन वह नाइजीरिया का रहने वाला है। पुलिस मामले में और लोगों को पकड़ने के लिए मामले की जांच कर रही है, क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है।
हालांकि पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की।
फर्जी वीजा पर भारत में था नाइजीरियाई नागरिक
साइबर अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिक फर्जी वीजा पर भारत में था, क्योंकि उसका वीजा कई साल पहले समाप्त हो गया था। वह लोगों को फर्जी फेसबुक अकाउंट से अपने जाल में फंसाता था। आधार कार्ड की जगह फर्जी वोटर आईडी कार्ड एवं फर्जी रेंट एग्रीमेंट के जरिए उसने दिल्ली में दो बैंकों में खाता खुलवाया। आरोपी के दो बैंक खातों में छह लाख रुपये फ्रीज कर दिये गये हैं। वह ब्रिटेन एवं भारत का फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर यहां रैकेट चलाता था।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ भुवनेश्वर में 6 घंटे के बंद मंगलवार,24 सितंबर को

सेना अधिकारी और उनकी मंगेतर पर हमले के विरोध में बीजद ने किया बंद का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *