Home / Odisha / समुद्री कछुओं पर बरपा चक्रवाती तूफान का कहर

समुद्री कछुओं पर बरपा चक्रवाती तूफान का कहर

  •  लुप्तप्राय ओलिव रिडले समुद्री कछुए के एक करोड़ से अधिक अंडे नष्ट

ब्रह्मपुर. बंगाल की खाड़ी पर बना भीषण चक्रवात का कहर समुद्री कछुओं पर बरपा है. भीषण चक्रवाती तूफान असानी के कारण ओडिशा के विभिन्न समुद्र तटों पर आये उच्च ज्वार के कारण लुप्तप्राय ओलिव रिडले समुद्री कछुए के एक करोड़ से अधिक अंडे नष्ट हो गए हैं. यह जानकारी आज ब्रह्मपुर संभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अमलान नायक ने दी है. नायक ने कहा कि नष्ट किये गये ओलिव रिडले अंडों की कुल संख्या पर एक स्पष्ट तस्वीर 14 मई के बाद पता चल पायेगी. 14 मई तक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात के कारण तेज हवा की गति और अशांत समुद्र की स्थिति का अनुमान लगाया है. उन्होंने कहा कि इस साल 15-20% ओलिव रिडले अंडे खराब हो सकते थे. हर साल ओडिशा समुद्र तटों पर लगभग 5.5 लाख सामूहिक घोंसले मिलते हैं. उन्होंने बताया कि ओलिव रिडले प्रत्येक घोंसले में 100 अंडे देता है. इससे लगभग पांच करोड़ अंडे कछुए दिये होंगे.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में ‘जीरो नाइट’ पर जीरो टॉलरेंस

    पुलिस आयुक्त ने दी सख्त चेतावनी     कानून तोड़ने वालों पर होगी …