खुशी और ग़मः 02 मई के नाम इतिहास में दो घटनाएं दर्ज हैं। जिनमें एक ग़म का मौका है तो दूसरा खुशी का अवसर। भारतीय सिने जगत के बेहतरीन निर्माता, निर्देशक व लेखक सत्यजीत रे का जन्म 02 मई 1921 को कलकत्ता में हुआ। सत्यजीत रे ने भारतीय सिनेमा को विश्व भर में पहचान बनायी। अपनी पहली ही फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ ने अपनी प्रतिभा को उन्होंने स्थापित कर दिया। ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत सत्यजीत रे को अपनी फिल्मी जीवन यात्रा में 32 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले और 1992 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
इससे पहले 02 अप्रैल 1519 में इटली के महान चित्रकार और लिओनार्दो दा विंची का निधन हो गया। उनकी बनायी पेंटिंग्स को आज भी दुनियाभर में सर्वाधिक पसंद किया जाता है। लियोनार्दो दा विंची की पेेंटिंग ‘मोनालिसा’ से उनकी पहचान जुड़ गयी।
अन्य अहम घटनाएंः
1922- भारत के बिलियर्ड खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म।
1929- राजनीतिज्ञ और साहित्यकार विष्णुकांत शास्त्री का जन्म।
1933- जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।
1945- इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों का आत्मसमर्पण।
1950- फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952- दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहान्सबर्ग के के बीच पहली उड़ान भरी।
1986- अमेरिका की एन. बैन्क्राफ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
1997- ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री पद संभाला। 1812 के बाद वे ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
साभार – हिस
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
