Home / National / देशभर में अगले 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

देशभर में अगले 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24 से 28 जून तक के लिए सम्पूर्ण देश के लिए वर्षा का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में देश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, विशेष रूप से पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में। विभाग ने कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा (>20 सेमी/24 घंटे) की संभावना जताई गई है।

पश्चिम भारत के कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में 24 जून को अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, 24 से 30 जून के बीच कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ में भी भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। इस दौरान इन क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में 24 से 30 जून तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। 25 से 27 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी भारी वर्षा का अनुमान है। उत्तराखंड में 24 से 27 जून के बीच बहुत भारी वर्षा हो सकती है, वहीं पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पूर्वी और मध्य भारत में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 24 से 28 जून के बीच बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है। विदर्भ में 24 एवं 25 जून को, जबकि पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी इलाकों में 25 से 27 जून के दौरान तेज बारिश होगी। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24, 25, 28 और 29 जून को भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। 28 जून को बिहार, 26 जून को झारखंड और 25-26 जून को ओडिशा में बहुत भारी वर्षा की आशंका है। इस दौरान हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भी अगले सात दिनों तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण भारत में भी मानसून सक्रिय रहेगा। 24 से 28 जून के बीच केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी वर्षा की संभावना है, जबकि 27 एवं 28 जून को तमिलनाडु में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में 40-60 किमी प्रति घंटे तक की तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विदेशी धौंस के खिलाफ एकजुट होने के बजाय विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी को बना रहा निशाना : कंवल सिब्बल

नई दिल्ली। पूर्व विदेश सचिव कंवल सिंबल का कहना है कि विदेशी धौंस के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *