Home / National / मध्यप्रदेश में बर्ड-फ्लू के 4 मामले सामने आए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क

मध्यप्रदेश में बर्ड-फ्लू के 4 मामले सामने आए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश में तीन पालतू बिल्लियों और एक पक्षी में अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) के चार मामलों का पता चला है। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को सतर्क कर दिया गया है। 31 जनवरी को एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड-फ्लू के मामले अधिसूचित होने के बाद आवश्यक सार्वजनिक-स्वास्थ्य उपाय शुरू किए गए थे।

एवियन इन्फ्लुएंजा के मद्देनजर राज्यों को नियंत्रण और रोकथाम अभियान शुरू करने का अनुरोध किया गया था। मंत्रालय ने बताया कि एवियन इन्फ्लुएंजा (2021) की रोकथाम, नियंत्रण और रोकथाम योजना के तहत अगर बर्ड फ्लू की पुष्टि होती है तो पक्षी बाज़ार कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है। मंत्रालय ने बताया कि पशु चिकित्सकों, अन्य संपर्कों और जीवित पक्षी बाजार में काम करने वाले लोगों से 65 मानव नमूने एकत्र किए गए और 10 फरवरी 2025 को परीक्षण के लिए एनआईवी पुणे भेजे गए। सभी इन्फ्लूएंजा के लिए नकारात्मक पाए गए।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधानमंत्री 7 नवंबर को करेंगे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के वर्षभर चलने वाले समारोह का शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 नवंबर को सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *