Home / National / राष्ट्रपति ने रायरंगपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

राष्ट्रपति ने रायरंगपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन शनिवार को रायरंगपुर में तीन नई रेल लाइनों, जनजातीय अनुसंधान एवं विकास केंद्र, दंडबोस हवाई अड्डे और रायरंगपुर में उप-मंडलीय अस्पताल के नए भवन की आधारशिला रखी।
इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि उन्हें इस भूमि (ओडिशा) की बेटी होने पर हमेशा गर्व रहा है। जिम्मेदारियों और व्यस्तताओं ने उन्हें कभी भी अपनी जन्मभूमि और यहां के लोगों से दूर नहीं किया बल्कि लोगों का प्यार उन्हें हमेशा अपनी ओर खींचता रहता है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि उनके विचारों और कार्यों में बसी है। इस क्षेत्र के लोगों का पवित्र और गहरा स्नेह हमेशा उनके मन में गूंजता रहता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई रेल परियोजनाओं और हवाई अड्डे से क्षेत्र में परिवहन, वाणिज्य और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। 100 बिस्तरों वाली नई अस्पताल इमारत स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ओडिशा को भारत सरकार के पूर्वोदय विजन से लाभ मिल रहा है। शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधाओं सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पूरे क्षेत्र के विकास को गति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि ओडिशा में 100 से अधिक नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें मयूरभंज जिले के 23 विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उन विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने के बाद आदिवासी बच्चे समाज और देश की प्रगति में गुणवत्तापूर्ण योगदान दे सकेंगे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एयर इंडिया और इंडिगो ने दिल्ली-काठमांडू मार्ग पर अपनी उड़ानें रद्द कीं

नई दिल्‍ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयलाइंस और इंडिगो ने नेपाल में सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *