Home / National / मोदी बोले – योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी

मोदी बोले – योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी

नई दिल्ली। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को श्रीनगर में योग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग पर अब रिसर्च हो रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर को योग साधना की भूमि बताते हुए यहां से दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दस साल पहले, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 

बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी के हाल में यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। पहले यहां सात हजारों लोगों के साथ डल झील के किनारे खुले आसामान में योग किया जाना था लेकिन बारिश के कारण अब कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इसे हॉल में किया जा रहा है।

आज दुनियाभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा रही है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी दो दिनों के दौरे पर कश्मीर पहुंचे हैं। इस बार योग दिवस का थीम है- ‘योग स्वयं और समाज के लिए।’

21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन होता है। इसके बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश कर जाता है। इसीलिए इस दिन को योग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। 2014 के बाद से लगातार प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का स्वयं नेतृत्व करते रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर योग किया था। इसके बाद चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और यूएन हेडक्वार्टर में में भी उन्होंने योग किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 27 दिसंबर 2014 में यूएन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की सलाह दी थी। इसके बाद यूएन ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया।

केंद्रीय मंत्रियों ने योग दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कश्मीर शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में आयोजित मुख्य समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। तमाम केंद्रीय मंत्री योग दिवस के जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा में योग दिवस मनाया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी दिल्ली में योग किया है। वहीं, मुंबई के योग दिवस कार्यक्रम में पीयूष गोयल शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में लोगों के साथ योग किया।

उल्लेखनीय है कि 21 जून 2015 को पहला योग दिवस मनाया गया था। मोदी ने 27 दिसंबर 2014 में यूएन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की सलाह दी थी। इसके बाद यूएन ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया। 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन होता है। इसके बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश कर जाता है। इसीलिए इस दिन को योग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस खबर को भी पढ़ें-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग करता है प्रशस्त : योगी

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

संसद के मानसून सत्र में पारित पांच समुद्री बिल अधिसूचित, मंत्रालय ने जताई खुशी

नई दिल्ली। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के पांच प्रमुख बिल संसद के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *