Home / National / सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या- आरोपितों चंडीगढ़ से गिरफ्तार- जयपुर ले जाया जा रहा है

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या- आरोपितों चंडीगढ़ से गिरफ्तार- जयपुर ले जाया जा रहा है

नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार देर रात तीन लोगों गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपितों को पिछले 72 घंटे से ट्रैक कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। मामले में जिन तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ कर जयपुर रवाना कर दिया गया है।

संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार आरोपितों में हत्याकांड के मुख्य आरोपित रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपितों में से दो लोगों ने गोगामेड़ी पर गोली चलाई थी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों आरोपितों की पहचान जयपुर के रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी के रूप में की थी। साथ ही उनकी सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की थी। पकड़े गए तीसरे आरोपित की पहचान उधम सिंह के रूप में हुई, जो आरोपितों का सहयोगी था।

पुलिस के अनुसार, गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में से एक रामवीर जाट ने हत्या से पहले जयपुर में अपने दोस्त फौजी की मदद के लिए इस साजिश को अंजाम देने के लिए तैयारियां की थी। आरोपित गोगामेड़ी से मिलने के बहाने उनके घर गए थे और कुछ मिनट बात करने के बाद उन्होंने गोगामेड़ी पर गोली चला दी।
उन्होंने गोगामेड़ी के सहयोगी नवीन शेखावत की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके माध्यम से वे गोगामेड़ी के आवास तक पहुंचे थे। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि गोगामेड़ी ने उसके दुश्मनों का समर्थन किया है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर सांसद पी विल्सन ने अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली। आपराधिक न्याय व्यवस्था से संबंधित तीनों नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *