Home / National / दिल्ली-जयपुर के बीच चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, दो घंटे में तय होगा सफर : नितिन गडकरी
देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की होगी शुरुआत : गडकरी
देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की होगी शुरुआत : गडकरी

दिल्ली-जयपुर के बीच चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, दो घंटे में तय होगा सफर : नितिन गडकरी

जयपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विकास को लेकर सदैव भाजपा की कटिबद्धता रही है। भाजपा के मुख्य रूप से तीन उद्देश्य हैं, जिसमें राष्ट्रवाद और राष्ट्र सर्वाेपरि का भाव पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। दूसरा सुशासन और विकास तथा तीसरा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आर्थिक और सामाजिक चिंतन से अंत्योदय तक के तहत दरिद्र को नारायण मानकर निरंतर सेवा करते रहना।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि भारत विश्व गुरु बने। अभी हम दुनिया में आर्थिक ताकत के रूप में उभरकर सामने आए हैं और भारत अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर पांचवां बड़ा देश बना है। इसी रफ्तार से हम आगे चलकर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। वहीं 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य को लेकर आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य के साथ हम काम कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान की सबसे बड़ी समस्या पानी की है। लंबे समय से राजस्थान में पीने के पानी की उपलब्धता काफी कम थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन भी किया है। राजस्थान में साबरमती परियोजना, पार्वती चंबल संपर्क परियोजना, काली सिंध परियोजना के लिए काम किया। राजस्थान में गोबर से पेंट बनाने की आठ यूनिट वर्तमान में चल रही हैं, यह पेंट सामान्य पेंट से ज्यादा इको फ्रेंडली और विशेष रूप से सस्ता है। राजस्थान में 500 टन पेंट का उत्पादन हो रहा है वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने इस पेंट को अनिवार्य कर दिया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्थान में हम 41 हजार करोड़ की लागत से तीन ग्रीन फील्ड हाईवे बना रहे हैं। दिल्ली जयपुर हाईवे पर भी काम चल रहा है जो दिसंबर-जनवरी तक पूरा हो जाएगा। अमृतसर जामनगर एक्सप्रेस-वे देश की तीन रिफाइनरी को जोड़ रहा है। जयपुर-दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। महज दो घंटे में जयपुर से दिल्ली की दूरी तय की जा सकेगी और इसका किराया भी डीजल बस से काफी कम होगा। देश में पहली बार राजस्थान में 217 अंडरपास और सात आरओबी बनाए गए हैं। राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व और मुकुंदरा हिल्स सहित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में ईको सेंसेटिव सुरंगें बनाई गई है, जो भारत में पहली बन रही है।
उन्होंने कहा किजयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग वाले पुराने रोड की काफी समस्या थी, जिसे किशनगढ़ तक सुधारा जाएगा। इसके लिए 1100 करोड़ की लागत से काम शुरू करवाए गए हैं। अगस्त 2024 तक यह काम पूरा होगा। सरिस्का टाईगर रिजर्व से लेकर थानागाजी के स्वागत बोर्ड तक 2000 करोड़ की लागत से दो लेन का 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बना रहे हैं। इसका डीपीआर दिसंबर तक बन जाएगा। इसमें विशेष टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, मलेशिया और सिंगापुर से भी अच्छी तकनीक इसमें काम ली जाएगी।
साभार -हिस

Share this news

About admin

Check Also

एकनाथ शिंदे से महाराष्ट्र विधानसभा में मिलेंगे खिलाड़ी, NCP-SP नेता ने कही ये बात

टी20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आज महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *