Home / National / केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किया महाप्रभु श्री जगन्नाथ का दर्शन
वित्त मंत्री ने साइबर धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर दिया जोर
वित्त मंत्री ने साइबर धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर दिया जोर

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किया महाप्रभु श्री जगन्नाथ का दर्शन

भुवनेश्वर। बुधवार रात दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार सुबह पुरी श्रीमंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, देव बलभद्र और देवी सुभद्रा का दर्शन किया। इस दौरान सीतारमण के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र, विधायक जयंत षाड़ंगी और ललितेंदु बिद्याधर महापात्र भी थे। यहां के बाद वह पुरी समुद्र तट पर पहुंची और बालुका कलाकार सुदर्शन पटनायक के ‘मेरी माटी मेरा देश’ विषय पर कलाकृति का अवलोकन किया।

पुरी में पौधरोपण अभियान में भी भाग लेंगी और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शहीद जयी राजगुरु के जन्मस्थान का दौरा करेंगी। भुवनेश्वर लौटने के बाद, सीतारमण और प्रधान एक पुस्तक लॉन्च में शामिल होंगे। बाद में, वित्त मंत्री राज्य की राजधानी में 20वें राष्ट्रीय सीए सम्मेलन के उद्घाटन में भाग लेंगे। गौरतलब है कि वित्त मंत्री बुधवार रात ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सीतारमण, पूर्व पार्टी नेता और कटक की पहली मेयर निबेदिता प्रधान के सम्मान में एक स्मारक बैठक में शामिल होने के लिए हवाई अड्डे से भाजपा राज्य मुख्यालय गईं। निबेदिता प्रधान का 10 अगस्त को निधन हो गया।

केंद्रीय मंत्रियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी।

Share this news

About admin

Check Also

विहिप के 60 वर्ष: उपलब्धियां व चुनौतियाँ 

नई दिल्ली,देश की राजनैतिक स्वतंत्रता के पश्चात कथित सेक्युलर वाद के नाम पर हिन्दू समाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *