Home / National / पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में मामूली सुधार, इनवेसिव वेंटिलेशन से हटाया गया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में मामूली सुधार, इनवेसिव वेंटिलेशन से हटाया गया

कोलकाता, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में मामूली सुधार दिखना शुरू हो गया है। उन्हें इनवेसिव वेंटिलेशन से हटा लिया गया है। हालांकि वुडलैंड अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम को लगता है कि संकट अभी खत्म नहीं हुआ है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनके रक्त में सी-रिएक्टिव प्रोटीन (सीआरपी) स्तर में बड़ा सुधार देखा गया है। यह वर्तमान में लगभग 150 है जबकि शनिवार को जब उन्हें भर्ती कराया गया था तब 300 के सामान्य स्तर से काफी कम था। डॉक्टर उनके शरीर में एंटीबायोटिक्स की खुराक बढ़ाने में भी सक्षम रहे हैं।

इन जटिलताओं के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री के हृदय की कार्यप्रणाली प्रभावशाली है और यही कारण है कि उन पर दवा का असर तेजी से होना शुरू हो गया। आज सुबह उनका सीटी स्कैन भी कराया गया।

सीपीआई (एम) नेता को पिछले शनिवार को ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। वह काफी समय से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीज हैं।

उनके करीबी पार्टी सूत्रों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत शनिवार को इतनी नहीं बिगड़ती अगर वह कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती होने के लिए सहमत हो गए होते।

पूर्व मुख्यमंत्री 2021 में कोरोना से संक्रमित हो गए थे और उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

मोहिउद्दीन बादशाह जयंती पर जरूरतमंद को नया घर प्रदत्त

पिठापुरम।  श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठम के आठवें पीठाधिपति श्री मोहिउद्दीन बादशाह  का जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *