-
अब तो घरों में बैठिए शांति से, सरकार को करें सहयोग

शेषनाथ राय, भुवनेश्वर
ओडिशा में और एक कोरोना पाजटिव मरीज की पहचान हुई है। इस मरीज का घर भुवनेश्वर में है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर दिया है। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए मरीज की उम्र 60 साल है। इसे मिलाकर ओड़िशा में कोरोना पाज़िटिव मरीजों की संख्या 3 हो गई है। तीसरा मरीज कितने लोगों के चपेट में आया है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी छानबीन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
इससे पहले अर्थात 15 मार्च को ओड़िशा में पहले कोरोना मरीज की पहचान हुई थी। उक्त मरीज का नमूना परीक्षण करने के बाद उसके शरीर में कोरोना वायरस होने की बात पता चली थी। इसके बाद इस मरीज को भुवनेश्वर कैपिटल अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां पर उसकी स्वास्थ्य अवस्था स्थिर बताई जा रही है। यही व्यक्ति पिछले 6 तारीख को इटली से दिल्ली लौटा था। दिल्ली में कुछ दिन तक क्वॉरेंटाइन में रहने के बाद 12 मार्च को ट्रेन के जरिए भुवनेश्वर आया था।
इसके बाद 19 मार्च को दूसरे मरीज की पहचान हुई थी। यह मरीज विदेश से लौटा था। इसका भी इलाज कैप्टिल अस्पताल में चल रहा है और स्वास्थ्य अवस्था स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है यह तीसरा मरीज आम आदमी है और खबर लिखे जाने तक इसकी ट्रैवेल हिस्ट्री विदेश से जुड़ी नहीं है। इसलिए आप सरकार की अपील का सम्मान करते हुए खुद की सुरक्षा के लिए, परिवार की सुरक्षा के लिए और राज्य की सुरक्षा के लिए अपने अपने घरों में शांति से बैठ जाइए।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
