Home / National / इतिहास के पन्नों में 24 मईः यूं ही नहीं दिलचस्प है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

इतिहास के पन्नों में 24 मईः यूं ही नहीं दिलचस्प है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

देश-दुनिया के इतिहास में 24 मई की तारीख तमाम अहम से दर्ज है। इसी तारीख को 1875 में सर सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। इस शैक्षणिक संस्थान का नाम पहले दूसरा था। पहले इसमें गैर मुस्लिम विद्यार्थियों के लिए जगह नहीं थी। नाम बदलने पर प्रवेश के नियम भी बदले। इस संस्थान से तमाम हिंदू साहित्यकार और महान हस्तियां पढ़कर निकलीं हैं। यहां से स्तानक करने वाले पहले व्यक्ति हिंदू ईश्वरी प्रसाद हैं। 15 विभागों से शुरू इस संस्थान में आज 108 विभाग हैं। करीब 1200 एकड़ में फैली यूनिवर्सिटी में 300 से ज्यादा कोर्स हैं। यह संस्थान अपने पुस्तकालय के भी मशहूर है। यहां की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में 13.50 लाख पुस्तकों के साथ तमाम दुर्लभ पांडुलिपियां हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।

1875 : सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की। इसे अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है।

1883 : ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।

1915 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।

1931 : पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर-ओहियो मार्ग पर चलाई गई।

1959 : साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।

1985 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।

1986 : मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।

1994 : मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़।250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मौत।

1994 : न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपितों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।

2001 : नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।

2014 : थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

2015 : आयरलैंड गणराज्य में समलैंगिक विवाह को वैधता।

जन्म

1896ः भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा।

1899ः कवि काजी नजरूल इस्लाम।

1952ः पूर्व भारतीय विदेश सचिव रंजन मथाई।

1954ः भारतीय पर्वतारोही बछेंद्री पाल।

1955ः हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार राजेश रोशन।

निधन

1543 : पोलैंड के खगोलविद् निकोलस कापरनिकस।

1879ः अमेरिकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता विलियम लायड गैरिसन।

1990ः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष केएस हेगड़े।

1999ः भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक और पहलवान गुरु हनुमान।

2000ः भारतीय गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी।

दिवस

राष्ट्रमंडल दिवस
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

विहिप के 60 वर्ष: उपलब्धियां व चुनौतियाँ 

नई दिल्ली,देश की राजनैतिक स्वतंत्रता के पश्चात कथित सेक्युलर वाद के नाम पर हिन्दू समाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *