Home / National / मुंबई नगर निगम का करीब 53 हजार करोड़ का बजट पेश

मुंबई नगर निगम का करीब 53 हजार करोड़ का बजट पेश

  • तटीय (कोस्टल) रोड के लिए 3545 करोड़ का प्रावधान

मुंबई, मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शनिवार को वर्ष 2023-24 का 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह बजट पिछले साल के मुकाबले 14.52 फीसदी ज्यादा है।

चालू वित्त वर्ष में मुंबई नगर निगम को 30743.61 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान था। जिसे संशोधित कर 28887.63 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसलिए मुंबई नगर निगम के अनुमानित राजस्व संग्रह में 1855.98 करोड़ रुपए की कमी आई है। दिसंबर 2022 तक मुंबई का वास्तविक राजस्व 18769.28 करोड़ था। 2023-24 में मुंबई को 33290.03 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 2546.42 करोड़ रुपये अधिक है।

मुंबई नगर निगम के बजट में कोस्टल रोड के लिए 3545 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। पिछले साल प्रोजेक्ट को 2650 करोड़ रुपए मिले थे। इसके साथ ही गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 1060 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष के बजट में विभिन्न प्रमुख कार्यों पर कुल 27247.80 करोड़ का पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है।

मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बजट में मुंबई की उन सभी सड़कों पर फुटपाथ बनाने की घोषणा की है जो नौ मीटर से अधिक चौड़ी हैं। इस उद्देश्य के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने मुंबई में पार्किंग अथॉरिटी बनाने का ऐलान किया है। वर्ष 2023-24 के बजट में इस हेतु 2825.06 करोड़ का प्रावधान किया गया है। तिलक ब्रिज (दादर), रे रोड रेलवे ब्रिज और बायकुला ईस्ट ब्रिज के पुनर्निर्माण के लिए बजट में 2100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मीठी नदी के चौड़ीकरण और गहरीकरण का 95 प्रतिशत और सुरक्षा दीवार का 85 प्रतिशत पूरा होने से मीठी नदी की वहन क्षमता तीन गुना बढ़ गई है। नगर आयुक्त चहल ने यह जानकारी देते हुए मीठी नदी पैकेज-2 व पैकेज-3 कार्यों के लिए बजट में 654.44 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

इस साल मुंबई में जलभराव को रोकने के लिए बजट में बड़े नालों के लिए 90 करोड़, छोटे नालों के लिए 90 करोड़ और मीठी नदी से कीचड़ निकालने के लिए 46 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा वर्षा जल नालों के विभिन्न पूंजीगत कार्यों के लिए 2570.65 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मां का निधन

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मां का बुधवार को निधन हो गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *