Home / National / अमेरिका से लौटी महिला ओमिक्रोन से संक्रमित, उप्र में तीसरा केस
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अमेरिका से लौटी महिला ओमिक्रोन से संक्रमित, उप्र में तीसरा केस

रायबरेली, अमेरिका से लौटी महिला में शनिवार को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। गाजियाबाद में दो केस मिलने के बाद प्रदेश का यह तीसरा केस है। महिला एक सप्ताह पहले ही अमेरिका से लौटी थी और कोरोना संक्रमित मिली थी। बाद में जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आने के बाद ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

शहर कहारों का अड्डा की निवासी महिला 13 दिसंबर को अमेरिका से लौटी थी। उसी दिन आनंद नगर निवासी शख्स नाइजीरिया से वापस आया था। दोनों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट 16 दिसंबर को आई थी। महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी, लेकिन दूसरा शख्स संक्रमित नहीं मिला था। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए उसके सैंपल दोबारा लैब भेजे गए। शनिवार को मिली रिपोर्ट में महिला में ओमिक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई। अभी संक्रमित महिला को होम आइसोलट किया गया है। महिला के सम्पर्क में आने वाले लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू कर दी है और घर के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। उसे अभी होम आइसोलेट किया गया है। उसके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। ओमिक्रोन को लेकर एहतियात बरती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तभी उसके सम्पर्क में आने वाले करीब 50 अन्य लोगों के नमूने लेकर कोरोना जांच को भेजा गया था। गनीमत रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि अब महिला में ओमिक्रोन की पुष्टि होने के बाद अब सभी की दोबारा से जांच कराई जा रही है। यदि इनमें से किसी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होती है तो उसके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब भेजा जाएगा।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दिल्ली डेंटल काउंसिल का बदला पता, मौलाना आजाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान में हुआ शिफ्ट

नई दिल्ली।दांतों के डॉक्टरों के पंजीकरण से लेकर पेशा नियमों और मानकों के साथ दंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *