Home / National / उद्धव के स्वस्थ होने तक पत्नी या बेटे को सौंपें मुख्यमंत्री पद की कमानः चंद्रकांत पाटिल

उद्धव के स्वस्थ होने तक पत्नी या बेटे को सौंपें मुख्यमंत्री पद की कमानः चंद्रकांत पाटिल

मुंबई, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अस्वस्थ होने का दावा करते हुए कहा कि उनके स्वस्थ होने तक उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे या बेटे आदित्य को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। पाटिल ने कहा कि उद्धव की खराब तबीयत का असर राज्य के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। इसलिए यह कदम उठाया जाना चाहिए।

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकरे की तबीयत खराब है। उनकी तबीयत ठीक हो, इसके लिए वे प्रार्थना कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने से राज्य का विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। फाइल पर हस्ताक्षर तक नहीं हो रहे हैं, जो किसी भी राज्य के लिए ठीक नहीं है। इसलिए उद्धव को अपनी पत्नी अथवा बेटे को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए, जिससे विकास कार्य ठप न हों।
पाटिल के बयान के बाद पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने पिता उद्धव ठाकरे की तबीयत को लेकर स्थिति स्पष्ट की। आदित्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकरे की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। वे विधानसभा के कामकाज में हिस्सा लेंगे। राकांपा के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सरकार के हर जरूरी कामकाज में शामिल हो रहे हैं। कहीं भी कोई विकास काम रुका नहीं है। विकास की हर फाइल क्लीयर है। भाजपा अध्यक्ष पाटिल इसे बेवजह मुद्दा बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकरे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक है और वे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 61 वर्षीय उद्धव ठाकरे की हाल ही में गर्दन की हड्डी की सर्जरी हुई थी। इसके लिए वह करीब तीन सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उद्धव अपने सरकारी आवास से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में विधानभवन का दौरा भी किया था। तब सर्जरी के बाद वह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए थे। उन्होंने मंगलवार को आभासी मंच के जरिए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की थी।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

जय फिलिस्तीन पर सांसद ओवैसी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *