Home / National / पूर्वी-मध्य अरब सागर में चक्रवात जैसे हालात

पूर्वी-मध्य अरब सागर में चक्रवात जैसे हालात

मुंबई, मौसम की आंख मिचौली के साथ पूर्व-मध्य अरब सागर में चक्रवात जैसे हालात बने हैं। मौसम विभाग के अनुसार इसका प्रतिकूल प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा, लेकिन देश के दक्षिणी इलाके में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर स्थित है, जो औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से मंगलवार के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आज से 11 नवंबर तक तमिलनाडु में लगातार बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार नवीनतम उपग्रहों से संकेत मिला है कि पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन बन गया है, जो आज रविवार को मुंबई से लगभग 800 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बदल छाए हुए हैं। अगले 48 घंटों के दौरान डिप्रेशन की तीव्रता बरकरार रहेगी और उसके बाद इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। हालांकि भारतीय भूभाग पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से मौसम विभाग ने इनकार किया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विश्व समुदाय भारत और पाक को एक दृष्टि से नहीं देखता, आतंक का भारत शिकार और पाक प्रायोजक

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *