Home / National / लखीमपुर खीरी हिंसा के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और बेटा आशीष जिम्मेदार : कांग्रेस

लखीमपुर खीरी हिंसा के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और बेटा आशीष जिम्मेदार : कांग्रेस

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ और उनके बेटे आशीष मिश्रा को जिम्मेदार बताया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की कारों के काफिले ने किसानों को कुचला है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। उसके बाद मंत्री और उनके बेटे को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिन्हें गिरफ्तार किया जाना था वो बाहर घूम रहे हैं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जो मृत किसानों के परिजनों के दुख में शामिल होने जा रही थी उन्हें रास्ते में रोक लिया गया। उनके साथ पुलिस ने बदसलूकी की और अवैध रूप से हिरासत में रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल पूछना चाहती है कि प्रियंका गांधी को क्यों हिरासत में रखा गया है?

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। प्रियंका गांधी रविवार रात को ही लखीमपुर खीरी जाकर मृत किसानों के परिजनों से मिलना चाह रही थी लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया था।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आर्य समाज ने हमेशा भारत विरोधी सोच को चुनौती दी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आर्य समाज ने हमेशा भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *