Home / National / सोने की तस्करी मामले में दो विदेशी महिला मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सोने की तस्करी मामले में दो विदेशी महिला मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने अलग-अलग मामलों में दो विदेशी महिला नागरिकों के पास से 19.15 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है। जिसकी जानकारी एक अधिकारी की ओर से मंगलवार को साझा की गई।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अफ्रीकी देशों से आई दोनों महिला यात्रियों को संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। दोनों मामलों में अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया गया सोना मिला। महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

मुंबई एयरपोर्ट सीमा विभाग ने 19.15 करोड़ रुपये कीमत का 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सीमा शुल्क अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि उन्हें सोना किसने सप्लाई किया था और इसे मुंबई में किस तक पहुंचाया जाने वाला था।

–आईएएनएस

एकेएस/जीकेटी

Share this news

About @click197 - B TELEGRAM BAM 423 751 RUB TINKOFF

Check Also

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी दावों की बाढ़, पीआईबी फैक्ट चेक ने झूठ का किया पर्दाफाश

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच वहां की मुख्य धारा …